Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:59 PM

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अलफलाह स्कूल के छात्र, छात्राओं,शिक्षकों ने सफाई अभियान चलाया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

ईद मिलादुन्नबी के शुभअवसर पर,स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला स्थित,अलफलाह स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षकों ने,12 रबीउलअव्वल के उपलक्ष पर सफाई का कार्य किया, जो नगर के नयाटोला, कब्रिस्तान की पास वाली गली से होते हुए इंदिरा चौक तक सफाई करतेआए,फिर वहां से सफाई करते हुए स्कूल वापस हुए, इन छत/छात्राओं के हाथों में बैनर लिए इस इशदूत की शिक्षाओं से लोगों को अवगत करा रहे थे,जैसे,हमने आपको दुनिया वालों पर रहमत (करुणा) बनाकर भेजा है, सफाई आधा ईमान है,तुम जमीन वालों पर दया करो आसमान वाला तुम पर दया करेगा,इत्यादि गगनचुंबी नारों से फिजा गूंज उठी। अलफलाह स्कूल के शिक्षक, छात्र,छात्राओं कि इस अभियान को पर्याप्त रूप से प्रेरणादायक रहा,साथ ही इस क्षेत्र के लोगों ने पहली बार इस तरह का नजारा देखने को मिला,इसको देखकर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
181

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap