Tranding
Sat, 30 May 2026 06:38 AM

रात्रि प्रहरी कर्मचारी संघ ने भूख हड़ताल के साथ किया प्रदर्शन।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मचारी संघ के बैनर तले हाई स्कूल,प्लस टू स्कूल के रात्रि परियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहते हुए प्रदर्शन किया। रात्रि प्रहरी संघ के सदस्य ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी की।रात्रि प्रहरी अपने लंबित मानदेय भुगतान सहित तीन सूत्री मांगों को रखा। संघ के जिलाअध्यक्ष,निशु कुमार ने संवाददाता को बताया कि रात्रि प्रहरी का न्यूनतम वेतनमान से भी कम मानदेय मिलता है,और वह भी समय से नहीं मिल पा रहा है,इससे गरीब रात्रि प्रहरी भूक्मारी के कगार पर पहुंच गए हैं,उन्होंने कहा कि रात्रि प्रहरी 12 से 16 घंटे ड्यूटी करते हैं,और सरकार मानदेय की राशि में ₹5000 देती है,इसमें भी जिला शिक्षा कार्यालय उनकी उपेक्षा कर रहा है।जिले में पिछले 22 माह से मानदेय भुगतान लंबित है,संघ के अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि विभाग की ओर से 16 मार्च को ही रात्रि परियों के मानदेय भुगतान आवंटन आ गया था मगर जिला शिक्षा पदाधिकारी,व डीपीओ स्थापना की वजह से भुगतान नहीं हो सका है। मौके पर,शंभू पटेल,सुरेश बैठा,सुमन कुमार,प्रकाश कुमार,राजेंद्र कुमार,कन्हैया कुमार,भोला कुमार,रुपेश कुमार, मुकेश यादव गोरख यादव सनी कुमार संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap