Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:55 PM
अपराध / Jul 11, 2023

पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता का शव संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में मृतक,सोगेंद्र सफी,उम्र 35 वर्ष जेई के पद पर पीएचडी विभाग में मैनाटांड़ प्रखंड में कार्यरत थे,का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके कमरे में मिली पुलिस को मोहल्ले वासियों के द्वारा सूचना देने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर,पोस्टमार्टम के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव निवासी बताया गया है। स्थानीय दर्शकों का कहना है कि सुबह के समय यही के साथ पहने जाने वाले लोग उनके कमरे पर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला हुआ है,और जेई की मौत हो चुकी है,उनके हाथ में आटा लगा हुआ है,स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।अस्पताल के नाका थाना प्रभारी,श्याम किशोर यादव ने संवाददाता को बताया कि मृतक कनीय अभियंता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है,उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किए गए शव को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
200

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap