Tranding
Sun, 19 Apr 2026 03:13 AM

दुकान का ताला तोड़कर साठ हजार नकदी सहित तीस हजार के किराने का सामान चोरी

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

सिंदुरिया थानाक्षेत्र के मोरवन गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर बुधवार की रात में उसके दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपया नकद सहित तीस हजार के सामान संग मंगलसूत्र की चोरी कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है । मोरवन निवासिनी मंजू देवी पत्नी राजेश यादव ने गुरुवार को सुबह बताया कि वह बुधवार की रात में अपने घर के अंदर सोई हुई थी।रात बारह बजे के बाद कुछ लोग गांव के ही आकर उसके दरबाजे पर स्थित उसकी किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने लगे जब उसे किसी के दरबाजे पर खड़े होने की आहट लगी तो उसने दरबाजा खोला और शोर मचाते हुए दुकान के तरफ गयी ।पीड़िता ने कहा कि एक आदमी को उसने जब पकड़ने का प्रयास किया तो वह उसके गले का मंगलसूत्र तोड़कर उसे ढकेलते हुए फरार हो गया ।पीड़िता का आरोप है कि साठ हजार नकद सहित तीस हजार रुपए का सामान उसके दुकान में रखा था जिसे चोर लेकर भाग गए हैं ।पीड़िता मंजू ने बताया कि रात में ही उसने घटना की जानकारी मिठौरा चौकी पर दिया लेकिन पुलिस उल्टे ही उसे धमका रही है ।इस संबंध में सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
15

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap