Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:32 PM

ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर चनपटिया के अमित कुमार वर्मा,उम्र 60 वर्ष की मौत पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से हो गई। घटना दोपहर की बताई गई है आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी, शशि भूषण सिंह ने संवाददाता को बताया कि गाड़ी संख्या 63341पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन के नीचे आ गए,जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई मृतक,अमित कुमार वर्मा, चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 टिकुलिया के रहने वाले बताए गए हैं,वह बेतिया से अपने घर टिकुलिया जा रहे थे। रेल पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है,जहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पुत्र,शिवम कुमार ने संवाददाता को बताया कि पिता एक किसान थे,और न्यायालय के काम से बेतिया गए हुए थे,बेतिया से घर लौट के क्रम में ऐसी दुर्घटना हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap