Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:50 AM

विश्व स्तन कैंसर दिवस पर 50 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ संपन्न

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,गंगा सुपर स्पेशलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर में विश्व स्तन कैंसर दिवस के अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण सिविर काआयोजन किया गया।शहर की स्त्री प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रूबी ने संवाददाता को बताया कि भारत में सबसे ज्यादा स्त्रियों में स्तन कैंसर भी होता है, उन्होंनेआगे बताया कि इस साल का स्लोगन है," एवरी स्टोरी इस यूनिक एंड एवरी जर्नी मैटर"पता करें,इलाज करें,और इसको हराये। शिविर में डॉक्टर रूबी ने करीब 50 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को खुद सेअपने स्तन के गांठ को पतला लगाने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। इन्होंनेआगे बताया कि प्रत्येक माह सभी औरतों को अपने स्तन की खुद से जांच करनी चाहिए,अगर कोई भी गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जागरूकता व सतर्कता से समय पर गांठ का पता लगाया जा सकता है। समय पर जानकारी होने से स्तन के कैंसर का इलाज भी संभव है, उन्होंनेआगे बताया कि गंगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान भारत लाभार्थियों के लिए मुफ्त में स्तन गांठ सर्जरी की सुविधा है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap