Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:26 PM

जिला के 14 बूथों के संचालन की जिम्मेवारी पूरी तरह से महिलाओं के हवाले।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाएं न सिर्फ वोटर के रूप में बल्कि चुनाव कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे,ऐसा चुनावआयोग के निर्देश से संभव हो सका है। इस जिले के 14 मतदान केंद्र पर चुनाव कराने की पूरी बागडोर पहली बार आधी आबादी यानी महिलाओं के जिममें सौंपी गई है,इसके लिए जिले में 14 बूथ बनाए जा रहे हैं,इसमें बाल्मीकिनगर, रामनगर, लोरिया, सिक्टा एवं नौतन विधानसभा क्षेत्र में दो-दो एवं अन्य विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाए गए हैं,इन मतदान केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान पदाधिकारी से लेकर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में केवल महिला मतदानकर्मी ही तैनात होगी, इसके अलावा माइक्रो आब्जर्वर एवं सुरक्षाकर्मी भी महिला ही रहेगी।भारत निर्वाचनआयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में महिला मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि महिला बूथ बनाने के पीछे मुख्य मकसद यह है कि इसके माध्यम से मतदान करने में महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित किया जाए,ताकि इसका प्रभाव मतदान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाई जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap