Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:11 AM

बेल्थरा रोड में 29 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में जुटे हजारों लोग

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया

संत निरंकारी मंडल बेल्थरा रोड का 29वां धन निरंकारी संत समागम समारोह रविवार को स्थानीय विशाल सिनेमा रोड स्थित मैदान में किया गया । 

आयोजन के मुख्य अधिकारी केंद्रीय प्रचारक मंडल (दिल्ली) से आए हुए परमपूज्य महात्मा राम ललक शुक्ला जी से सभी धन निरंकारी भाई बहनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम में आए हुए सभी आगंतुकों का ईश्वर के प्रति समर्पण दिखा। 

संत समागम में मुख्य अधिकारी ललक शुक्ला ने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचार धारा है। संत निरंकारी मिशन की मान्यता है कि साकार सद्गुरु के माध्यम से एक परमपिता परमात्मा की जानकारी हो सकती है। ईश्वर प्राप्ति के बाद ही आपसी भाई चारे और शांति की स्थापना सम्भव है। संत निरंकारी मिशन की स्थापना 1929 में पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुई थी। बाबा बूटा सिंह जी ने इस मिशन का शुभारंभ किया। संत निरंकारी मिशन द्वारा सामाजिक कार्य जैसे सामुहिक शादियां, नशाबंदी, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सेवा, स्कूल-कॉलेज, वृक्षारोपण, सफाई आदि कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में धन निरंकारी बहन विद्यावती देवी ने ईश्वर के प्रति समर्पण के बारे में कहा कि परमपिता परमात्मा से हम जुड़े हैं। परमात्मा सर्व व्यापी है। निरंकार है, परमात्मा के बिना हमारे जीवन का कोई मूल्य नहीं है।

आज के संत समागम को मुख्य वक्ता माननीय छबिलाल, शिव बचन, धनंजय, गीतकार काशीनाथ, बहन पूजा, रामाज्ञा, कृष्ण व बलराम, भानु शर्मा, सुब्बा यादव, रामचंद्र, मैनेजर शर्मा, राजेंद्र, स्वामी दास जी, बहन, बहन प्रतिमा आदि ने परमपिता परमात्मा के प्रति समर्पण को अपने अपने भाव में प्रदर्शित किया। संयोजक संत निरंकारी बेचू प्रसाद ने भी संबोधित किया और लोगों को नशामुक्त शाकाहारी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। समारोह में आए हुए सभी भक्तों के लिए नाश्ता जल के साथ लंगर की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। 

गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल सभासद परवेज हमजा उर्फ गुड्डू भी संत समागम में भाग लेकर प्रेम से प्रसाद लेते दिखे।

समागम में संत निरंकारी मंडल ब्रांच बेल्थरा रोड के संयोजक राजेंद्र प्रसाद सहित हजारों की संख्या में बलिया जनपद के अलावा देवरिया, मऊ एवं गाजीपुर समेत कई जनपद के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

संत समागम का संचालन मुसाफिर शर्मा ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap