Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM

जीएमसीएच बेतिया में तैनात गार्डों का रोगियों के साथ दुर्व्यवहार थमने का नाम नहीं।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात गार्ड्स की रोगियों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार,अभद्र व्यवहार हमने का नाम नहीं ले रहा है, नित्यदिन किसी न किसी रोगी के परिजन से इस तरह के घटना घट रही है,इसी क्रम में, बेतिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता,संजय कुमार से सुरक्षा गार्ड्स ने दुर्व्यवहार किया, जिसको लेकर आक्रोशित मरीज के परिजनों ने हंगामा किया,इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में संवाददाता को अधिवक्ता ने बताया कि ओपीडी में एक ही काउंटर है, जिस पर भीड़ लगी रहती है, भीड़ में गार्ड अपने डंडे से मरीज को मारते रहते हैं,साथ ही धक्का मुक्की भी करते रहते हैं,उन्होंने आगे बताया कि गार्ड ने मुझसे दुर्व्यवहार किया, साथ ही यह भी आरोप लगा रहे हैं कि 200 से ₹300 लेकर गार्ड आगे से दवा दिलाने का भी काम करते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।अस्पताल उपाधीक्षक, डॉक्टर राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मरीज के परिजन से गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली है,अगर गार्ड पैसा लेकर इस तरह का काम करते हैं तो इसकी विधवत जांच की जाएगी,दोषी पाए जाने पर उक्त गार्ड को हटा दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap