Tranding
Thu, 04 Jun 2026 10:22 PM

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ।

युवा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा परिषद् द्वारा गोरखनाथ गोरखपुर में एक विचारगोष्ठी एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और सत्कर्मों के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि “युवा यदि विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त हो जाएगा।” संगठन द्वारा युवाओं में संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करने के प्रयासों की सराहना की। डा डीके सिंह, विनोद मिश्रा, आंनद त्रिपाठी, अर्पिता विश्वंभरा आदि ने संबोधित किया।अंत में भारत माता की आरती हुई। कार्यक्रम में अनेक, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap