Tranding
Fri, 29 May 2026 08:46 PM

स्वच्छता दिवस पर विद्यालय परिसर में गंदगी देख बिफरे बीईओ।

सफाईकर्मियों को भी दिया साफ-सफाई का निर्देश।

बेलहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने गांधी जयंती पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा ध्वजारोहण की तैयारियां देखी।उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान भी किया तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।

बीईओ ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय गुनाखोर का निरीक्षण किया।यहां परिसर में गन्दगी देख बीईओ काफ़ी नाराज हुए।कारण पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं।जब कि ठीक उसी समय सफाईकर्मी गांव में मौजूद थे।इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक तथा सफाई कर्मियों को फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।उसके बाद भी यह स्थिति है।इसे बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा।बीईओ ने सभी सफाई कर्मियों के साथ मिलकर साफ सफाई में सहयोग करते हुए विद्यालय में श्रमदान किया।

इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय बरगदवा कलां पहुंचे।मौके पर सहायक अध्यापक रमेश कुमार अनुपस्थित मिले।उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया।वे विद्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap