Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:42 PM

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी के एसएन गौतम अध्यक्ष, रवि तिवाड़ी महामंत्री बने...

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी व समाज के वरिष्ठजनों की सामूहिक बैठक शास्त्री नगर स्थित सीतारामजी मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में समाज के जागरूकता व रचनात्मक कार्य एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभा अध्यक्ष पवन लहरी ने अपने स्वास्थ्य कारणों से कार्य करने में असमर्थता जताई और पद से इस्तीफा देकर अपनी समस्त कार्यकारणी भंग कर दी। जिसके बाद वहीं बैठक में एसएन गौतम को अध्यक्ष व रवि तिवाड़ी को महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। इनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा। एसएन गौतम के अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap