Tranding
Sat, 30 May 2026 01:34 PM

जहरीली शराब कांड से हुई मौत के बाद एक्शन में बेतिया पुलिस प्रशासन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब कांड से हुई 51 की मौत के बाद बेतिया पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गई है। इसी क्रम में 103 जगह छापेमारी की गई,इस संबंध में 31लोगों को गिरफ्तार किया गया,साथ ही 1480 लीटर शराब जब्त की गई।ड्रोन कैमरा से शराब भट्ठियों की खोज जारी है। पुलिस मीडिया सेल प्रभारी, विश्वमोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि पुलिस अधीक्षक,शौर्यसुमन के निर्देश पर जिले के कई थाना क्षेत्र में विशेषअभियान चलाया गया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने इस दौरान 1039.9 लीटर विदेशी शराब,442.5 लीटर देसी शराब एक पिकअप,तीन मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है,इसके अलावा छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 9290 लीटर कच्ची पदार्थ को भी विनिष्ट किया है,वहीं पुलिस ने इस दौरान कई शराब भट्ठियोंको भी ध्वस्त किया है,साथ ही बड़ी मात्रा में शराब शराब बनाने के उपयोग में आने वाली चूल्हे,ड्रम,तसला महुआआदि को भी नष्ट किया गया है, मगर इन भट्ठियों के संचालक पुलिस पकड़ से बाहर रहे।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap