Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:10 AM

स्वयंसेवकों ने मनाया पवित्र रक्षाबंधन उत्सव, पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर भारत माता को सदा हरा भरा रखने का लिया संकल्प

धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर आज शनिवार को पवित्र रक्षा बन्धन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रचार प्रमुख आलोक भाई साहब का इस उत्सव के महत्व पर विस्तार पूर्वक बौद्धिक प्राप्त हुआ। उसके उपरांत सभी ने पर्यावरण के रक्षा के लिए पौधों को रक्षा सुत्र बाधकर अपनी भारत माता सदैव हरी भरी रहे इसका सभी ने संकल्प भी लिया। रक्षाबंधन प्यार, विश्वाश, और सुरक्षा का त्यौहार है।

बताते चलें कि रक्षाबंधन केवल एकमात्र धागा नहीं,बल्कि भाई बहन के रिश्ते में विश्वास, स्नेह,और सुरक्षा का प्रतीक है। इस दिन बहने, भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाल रहने की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। इसके बदले में भाई बहन की हर परिस्थितियों में रक्षा का वचन देते हैं। इस को मनाते आरएसएस के लोगों ने धरती माता के गोद में पलने,फूलने वाले पेड़ पौधों को ही बहन का प्रतीक मानकर, पौधों को रक्षा सूत्र बांधा और पर्यावरण की रक्षा के दृष्टिगत, भारत माता सदैव हरा भरा रहें, इसका सभी ने संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर काफी संख्या में स्वयंसेवक बन्धुओं के साथ स्वयंसेविका बहनें भी उपस्थित थी। इस पवित्र उत्सव पर सर्व प्रथम परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बाधकर राष्ट्र सेवा का सभी ने संकल्प लिया, उसके उपरांत पौधों को रक्षासूत्र बाध कर पर्यावरण को भी संतुलित व भारत माता को हरा भरा रखने का सभी ने संकल्प लिया।इसके उपरांत सभी उपस्थित स्वयंसेवक बन्धुओं को मिष्ठान से मुख मिठा कराकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद अपने नगर में पूर्व में नगर प्रचारक रहे दौलत भाई साहब के माता जी के निधन पर शोक प्रकट कर उनकी पुण्य आत्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह पवन वर्मा,सह नगर कार्यवाह अजय पटेल,अशोक गुप्ता,प्रदीप सोनी, हेमंत शुक्ला,राघवेंद्र मिश्रा,जय शिव यादव,सदानंद गुप्ता,सर्वजीत सोनी, जयप्रकाश बर्नवाल,सुजीत वर्मा, आदित्य यादव, अश्वनी,अनमोल,रुद्र, दिव्यांश, अमन, दिव्यांशी,अनुप्रिया,अंबिका, खुशी नगर विस्तारक विश्वेश जी सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap