Tranding
Sat, 07 Nov 2026 10:03 PM

जिला विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए संचालन समिति की बैठक का अयोजन।

ब्यूरो चीफ अंजुम शाहiब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर, बिहार।

राजकीय दुर्गा प्रसाद चैधरी, जिला विज्ञान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के संचालन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्rयक्षता में किया गया, जिसमें कई बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक भारती ने जिला विज्ञान केन्द्र के स्थापना और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। जिला विज्ञान केन्द्र मुजफ्फरपुर जुब्बा सहनी पार्क परिसर में स्थित है। बैठक में निर्णय लिया गया की विज्ञान केन्द्र के भवन का रिनोवेशन  किया जायेगा, जिसका प्राक्क्लन भवन प्रमंडल अभियंता सारी विशिष्टियों के साथ उपलब्ध करायेंगे। प्राचार्य राजकीय महिला पाॅलिटेकनिक -सह- संयोजक जिला विज्ञान केन्द्र को भी प्रस्ताव बनाने का निदेश दिया गया। भवन के साथ-साथ सांईस माॅडल के लिए भी प्रस्ताव बनाकर सांईस टेक्नलाॅजी केन्द्र को भेजा जाएगा।साथ ही सायनेज और बोर्ड लगाने का भी निदेश दिया गया।उन्होंने निदेश दिया की 01 ओपेन सांईस पार्क विज्ञान केन्द्र में खुलेगा। डेमोस्टेªटर के लिए भी प्रस्ताव बनाकर मांग की जाएगी। सफाई के लिए नगर निगम को निदेश किया गया। जिला विज्ञान केन्द्र में प्रवेश के लिए एक रुपए मात्र का शुल्क निर्धारित किया जाएगा। अगले माह के प्रथम सप्ताह में भवन तथा सांईस माॅडल का प्राक्कलन बनाकर सांईस टेक्नालाॅजी विभाग को भेजा जाएगा। बैठक में प्राचार्य, राजकीय महिला पाॅलिटेकनिक -सह- संयोजक जिला विज्ञान केन्द्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पी॰एच॰ई॰डी॰, सचिव/प्रतिनिधि एन॰जी॰ओ॰, दुर्गा प्रसाद चैधरी वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र, श्री अशोक भारती विशेष आमंत्रित सदस्य आदि मौजूद थें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap