Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:09 PM
अपराध / Aug 07, 2025

महिला और पुरुष को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एकअमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है।यह वीडियो मझौलिया थाना क्षेत्र के महवा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिला और एक पुरुष को पेड़ से बांधकर पिटाई कर रहे है, जबकिअन्य तमाशाबिन बनकर खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं,इस भीड़ में कोई छुड़ाने वाला नहीं है।

जिन लोगों के द्वारा इस तरह केअमानवीय व्यवहार किया जा रहा है,वह लोग प्रशासन को खबर नहीं कर,कानून अपने हाथ में लेकर मानवअधिकार का हनन कर रहे हैं,पुलिस प्रशासन को ऐसी घटना पर सख्त कदम उठानी चाहिए,इस तरह के घटना को अंजाम देने वालों को जो कानून कोअपने हाथ में लेकर ऐसी घटना कोअंजाम दिए हैं,उनको जेल के सलाखों के पीछे डालना चाहिए।पुलिस प्रशासन के द्वाराअगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो लोगों का मनोबल बढ़ता जाएगा। इस तरह की घटना करने के लिए हमेशाआतुर रहेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap