Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:27 AM

बलिया में विश्वसमाज कार्य दिवस के अवसर पर जेएनसीयू में विभागीय कार्य शाला का आयोजन

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश

जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग द्वारा माननीय कुलपति के दिशा- निर्देश पर विश्वसमाज कार्य दिवस के अवसर पर बलिया में व्यावसायिक समाज कार्य की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभाग के छात्रों ने बलिया जिले में व्यावसायिक समाज कार्य के क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने जिले में समाज कार्य के व्यावहारिक। पहलुओं पर चर्चा की और क्षेत्र में आ रही चुनौतियों जैसे- जागरूकता की कमी, संसाधनों की अनुपलब्धता और नीति - निर्माण से जुड़ी समस्याओं को रेखांकित किया। साथ सही उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाओं और समाधान के सुझाव भी प्रस्तुत किए।

  इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पा मिश्रा, विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग ने छात्रों को प्रेरित करते हुए समाज कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज कार्य के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को न केवल समाज की वास्तविक समस्याओं को समझना चाहिए, बल्कि उनके समाधान के लिए रचनात्मक प्रयास भी करने चाहिए।

 इस कार्यशाला में समाज कार्य विभाग के सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap