Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:57 AM

समेकित जांच चौकी डोभी से 735 लीटर कच्चा स्प्रीट बरामद, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक चारपहिया वाहन से 735 लीटर स्प्रीट बरामद किया है।इस मामले में वाहन पर सवार एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते 28 फरवरी की रात समेकित जांच चौकी डोभी से 35 लीटर वाले 21 गैलन में कुल 735 लीटर कच्चा स्प्रीट बरामद किया गया हैं। बरामद स्प्रीट एक टाटा एसीई मैजिक पर लाद कर ले जाया जा रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई।उक्त वाहन पर सवार एक कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका नाम प्रीतम कुमार यादव है।जो झारखंड प्रांत के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना अंतर्गत पचमो गांव का रहने वाला हैं। छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में निरीक्षक राम प्रीति कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विक्की कुमार,दिलीप कुमार के अलावे सैप बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap