Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:06 AM

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में रात्रि गश्ती करने पर जोर, अपराध नियंत्रण जरूरी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान ने अपने कार्यालय कक्ष में,अपराध नियंत्रण,रात्रि गश्ती करने पर जोर दिया गया,अपने समीक्षा बैठक में पुलिस उपाध्यक्ष साइबर क्राइम,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,पुलिस उपाधीक्षक रक्षित,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विवेक दीप,रजनीशकांत प्रियदर्शी, जयप्रकाश सिंह,अंचल पुलिस निरीक्षक,सभी थानाअध्यक्ष मौजूद थे। जिला पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साइबर क्राइम, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडों का निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी थाना अध्यक्षों को गस्ती में सक्रियता बढ़ाने को कहा। रात्रि गस्ती में अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चौकसी और सतत वाहन जांच अभियान चलाने को कहा।जिले में बढ़ते वाहन चोरी की घटनाओं पर जल्द उद्वेदन करने,शराब तस्करों को पकड़ने हेतु लगातार अभियान चलाने वाहन जांचअभियान चलाने पर बल दिया। जिला पुलिस कप्तान ने संवाददाता को बताया कि इस समीक्षा बैठक में,सूचना का अधिकार,चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसिडिंग, प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के जरिए से प्राप्त आवेदनों और जन शिकायतों की तुरंत जांच के निर्देश दिए।जिले में विभिन्न कांडों में संलिप्तअपराधियों जिनके खिलाफ वारंट जारी है उसको यथाशीघ्र पकड़ने का भीआदेश दिया।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap