Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:18 AM

पूर्व विधायक गोरख पासवान अस्वस्थता के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार से बाहर।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड,बलिया।

बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान का लखनऊ में सफल ऑपरेशन किया गया ।परिजनों की मौजूदगी में सोमवार को उनका लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ। उन्हें ऑपरेशन के बाद मंगलवार को आईसीयू से बाहर निकाला गया है ।उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। फिलहाल यह करीब एक सप्ताह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। चिकित्सकों के अनुसार उनके यूरिन बैग के प्रोस्टेड में संक्रमण हो गया था। जिसे ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया है। जिसके कारण वह काफी दिन से दर्द से परेशान थे। पूर्व विधायक के पुत्र और बलिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार उन्हें सात दिन बाद ही घर ले जाया जायेगा।उन्होंने ये भी बताया की अस्वस्थता के कारण वे लोकसभा चुनाव के प्रचार में समय नहीं दे पा रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap