Tranding
Fri, 27 Feb 2026 03:43 AM

चुनाव आयोग के द्वाराअधिसूचना जारी नहीं करने से पंचायत उपचुनाव हुआ स्थगित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार राज चुनाव आयोग के द्वारा अधिसूचना जारी नहीं करने के कारण पंचायत उप चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।यह पंचायत उपचुनाव 1फरवरी 2023 को मतदान कराने की तिथि निर्धारित कर दी गई थी, मगर पंचायती राज विभाग के द्वारा 4 जनवरी 2023 को इसकी सूचना जारी करनी थी,चुनाव आयोग के द्वारा अधिसूचना निर्धारित समय पर जारी नहीं होने से अबे 11 जनवरी से होने वाला नामांकन कार्य नहीं होगा। बिहार राज्य चुनाव आयोग के द्वारा जिलों से रिक्त पदों की जिलेवार सूची भी मांगी गई थी,जिन पदों पर पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया था, उसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,ग्राम पंचायत मुखिया,ग्राम कचहरी के सरपंच,ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच के पदों पर अर्थात कुल 2682 रिक्त पदों के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचित किया जाना था, अधिसूचना जारी नहीं होने से बाद में कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap