Tranding
Wed, 03 Jun 2026 03:12 AM

मरीज को लाने गई एंबुलेंस गड्ढे में गिरी तो पीट-पीटकर मार डाला, सड़क पर उतरे नाराज चालक

गया में एंबुलेंसकर्मी की हत्या के बाद बवाल 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार

बिहार के गया में एंबुलेंस कर्मी की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक गांव में रात 8 बजे मरीज को लाने के लिए गई थी। चालक के अनुसार गाड़ी बैक करने के दौरान एक चक्का गड्ढे में चला गया था। जिस कारण एंबुलेंस एक तरफ झुक गई स्थानीय लोग एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन से मारपीट करने लगे।दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें टेक्नीशियन की मौत हो गयी। इस मामले को लेकर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिले के सभी 102 एंबुलेंस के कर्मी जमा हुआ डीएम के समक्ष प्रदर्शन के लिए पहुंचे। घटना जिले के नीमचक बथानी के ढकनीबिगहा गांव की है। मृतक टेक्नीशियन की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के एकसारी गांव का रहने वाला है। 2022 से वह गया जिले के बथानी पीएचसी में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के रूप में पदस्थापित था।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap