Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:30 PM
धार्मिक / Mar 18, 2025

धूम धाम से निकली कलश यात्रा

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जनपद अन्तर्गत परतावल ब्लाक के बसहिया बुजुर्ग में श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में कन्याएं कलश लेकर कथा प्रांगण से निकलकर बसहिया बुजुर्ग , उर्दहनी, अमवा, चन्दरपुर, परतावल होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ में महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। कथा प्रांगण पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से दैनिक जागरण पत्रकार सुधीर चंद पाण्डेय, अतुल कुमार पटेल उर्फ गगन, ग्राम प्रधान भगवती यादव , शम्भू शुक्ला, मुकेश त्रिपाठी , अभिषेक यादव , मनोज यादव, महेश , प्रिंस , जय गोविंद सिंह, अम्बरीष पटेल , नरसिंह चौरसिया के साथ तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap