Tranding
Sun, 31 May 2026 12:13 PM

जमीनी विवाद में गोतिया ने घर पर किया हमला।

बनाए जा रहे हैं मकान को किया क्षतिग्रस्त,तनाव 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुमुआर पंचायत के अमसोत गांव में बीते शुक्रवार की देर रात अपने भाई ने हीं असामाजिक तत्वों को बुलाकर निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त कर देने व घर से जेवरात व नगद रकम निकाल लेने का मामला सामने आया हैं। बताते हैं कि शुक्रवार की रात करीब 10-15 की संख्या में आए हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए गांव के उपेंद्र यादव के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।शोर-गुल सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब प्रतिरोध किया तो वे सभी अपनी बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। जिसे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त भी कर दिया है।घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़ित उपेंद्र यादव का गोतिया राजेंद्र यादव ने हीं असामाजिक तत्वों को बुलाकर हमला किया था ।जिसमें मकान को क्षतिग्रत कर दिया गया है घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है इस सिलसिले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय मोहनपुर थाना में मामला दर्ज किया है, जिसमें असामाजिक तत्वों पर 1.80लाख नगद वह अन्य जेवरात लूट लिए जाने का मामला दर्ज किया गया है।वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मामला दर्ज कराया हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है। इस बाबत पूछे जाने पर मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन को लेकर आपसी गोतिया में विवाद है जिसको लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हुआ है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap