Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:47 AM

समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान को व्यापक जनसमर्थन

पीडीए सामाजिक और राजनीतिक क्रांति की मशाल 

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव-गांव बूथ-बूथ पीडीए परिचर्चा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा हैं। वर्तमान बीजेपी सरकार देश के गरीब कमजोर और वंचित लोगों के लिए काम करने के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। चिन्हित धन्नासेठों का अरबों खरबों रुपया माफ कर दिया जा रहा वही पर अगर गांव का गरीब अपने घर के अंधेरे को दूर करने में बिजली का दो चार हजार रुपया बकाया कर लिया तो पहाड़ टूट जाता है। बेरोजगार युवा रोजगार मांगते हैं तो लाठियां मिलती हैं। यह दोहरी और पूंजीवादी सोच देश और प्रदेश में अमीर और गरीब के बीच बड़ी खाई पैदा कर रही है। पीडीए परिचर्चा के दौरान लोग इन मुद्दों पर जागृत हो रहे हैं। बीजेपी शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार पर मौन हैं सिर्फ धार्मिक उन्माद की बात करती है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने गुरुवार को पीडीए परिचर्चा कार्यक्रम के एक माह पूरे होने पर प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर कहा और जानकारी दिया कि बीते एक माह में जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रतिदिन गांवों में जाकर बीजेपी के गरीब, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र, किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हैं साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के सम्मान में बीजेपी नेताओं द्वारा समय समय पर किए जाने वाले गुस्ताखी को भी उजागर करते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि इस एक माह में जनता का जुड़ाव देख कर यह कहा जा सकता हैं कि पी डी ए परिचर्चा प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक क्रांति पैदा करेगा और पी डी ए एक राष्ट्रीय सन्देश भी देगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पी डी ए के मुद्दों पर आगे बढ़ कर काम करना उन्हें देश के नायक के रूप में स्थापित करेगा। क्योंकि देश और प्रदेश के लोग भी अब यह समझ रहे हैं कि विकास, रोजगार और काम की बात सिर्फ सपा ही करती हैं। देश प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तानाबाना बिगाड़ने वाली बीजेपी से सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ही मुकाबला कर सकती है।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap