Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:52 PM

उभांव थाना प्रभारी ने स्वर्ण व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा का दिया आश्वासन..

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया।

एसपी विक्रांत वीर के निर्देश के क्रम में व्यापारियों की सुरक्षा एवं पुलिस की अपेक्षित सहयोग के लिए उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने नगर व क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों की एक आवश्यक बैठक धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पूजा को लेकर पुलिस चौकी सीयर के परिसर में रविवार को सम्पन्न हुई।

थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों से कहा कि धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पूजा को लेकर खरीददारी के लिए अधिकांश समय में महिलाओं का आना जाना होता है। दूसरी तरफ पैसों के लेन देन में कहीं आने जाने के लिए पुलिस की आवश्यकता पड़ी तो एक फोन पर उन्हें आधे घंटे के अन्दर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध हो जायेगी। पर्व के मौकेे पर बाजारों में भीड़ बढ़ने को लेकर ई-रिक्सा, टैम्पो सहित चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तन सोनाडीह बाईपास मार्ग से करने हेतु व्यापारियों ने सुझाव दिया। इसके अलावा जामा मस्जिद मोंड़, महात्मा गांधी रोड, बाघ वाली गली, मोहन मार्केट, कुण्डैल रेलवे ढाला, मधुबन रेलवे ढाला तथा चौकियां मोंड़ पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग स्वर्ण व्यवसायियों ने की। जिसे सहर्ष स्वीकारते हुए सुरक्षा तथा आवश्यक चेकिंग की व्यवस्था देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था मेरी ख़ुद की की निगरानी में काम करेगी। इसके अतिरिक्त जनपद की सीमा पर बैरियर लगाकर संदिग्धों तथा उनके वाहनों पर नजर रखी जाएगी।

इस मौके पर चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार मनोज कुमार सर्राफ, धर्मेन्द्र सोनी, विवेक सर्राफ, यशवीर सिंह वर्मा, सर्वजीत वर्मा, संतोष वर्मा, विश्वम्भर सर्राफ, जितेन्द्र सर्राफ, बृजेश वर्मा, अजय वर्मा, राजा सर्राफ, अजय पटेल, राजेन्द्र सर्राफ, प्रवीण सर्राफ, चन्दन वर्मा, नथुनी वर्मा, अनिल वर्मा, प्रिंस वर्मा, अश्वनी वर्मा, दिलीप वर्मा, नरेश सर्राफ व टीनू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap