Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:27 AM

92 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक किशोर समेत दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय कालीबाग थाना की पुलिस ने सुबह 9:30 बजे राजगुरू चौक पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक किशोर समेत दो धंधे बाज को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके पास से 92 बोतल अंग्रेजी शराब व एक बाइक जप्त किया है। कालीबाग थानाअध्यक्ष, विवेक कुमार बालेंनेदु ने संवाददाता को बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी,मंटू कुमार व एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है,इनके पास से 92 बोतल कुल 16 लीटर 560 मिलीलीटर एटपीएम टेट्रा पैक फ्रूटी अंग्रेजी शराब व नीले रंग की होंडा कंपनी की एक बाइक बरामद की गई है।पकड़ा गया किशोर बेतिया थाना क्षेत्र के रहने वाला है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि शराब के धंधेबाज जो बाइक से शराब ले जाने वाले हैं,सूचना पर थाना अध्यक्ष ने जाल बिछाकर राजगुरू चौक से दोनों को दबोच लिया।तलाशी लेने पर उनके पास से शराब की बोतल बरामद की गई।

Karunakar Ram Tripathi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap