Tranding
Fri, 27 Feb 2026 05:43 PM

तीन महीना की गर्भवती महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

तीन महीना की गर्भवती महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान,जयलाल दास की पत्नी,गोदावरी देवी उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतिका के भाई प्रेमदास ने संवाददाता को बताया कि गोदावरी की शादी 2014 में जयलाल दास के साथ हुई थी ससुराल वाले लंबे समय से दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे,मृतका के दूसरे भाई मंटू दास ने कहा कि उनकी बहन 3 महीने की गर्भवती थी,मगर ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।मृतिका को पहले से एक 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है,वह सात बहनों में दो भाइयों में चौथे स्थान पर थी। मंटू ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी भी लक्ष्मीपुर गांव में हुई है,उसने इसकी सूचना घर वालों को दी,मायके वाले जब चौतरवा थाना पुलिस के साथ गोदावरी के घर पहुंचे तो ससुराल वाले फरार हो चुके थे,घर केअंदर गोदावरी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला।चौतरवा थानाअध्यक्ष, संजीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटना के बाद ससुराल वालो चोरी छुपे शव कोअंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे,तभीअचानक पुलिस को खबर मिल गई तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई उन्होंने कहा के परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है,आवेदन मिलते हीआगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap