Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:13 PM

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।

जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार

जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरणजोत सिंह के द्वारा चौसा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी, मधेपुरा द्वारा वहां के जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से संवाद स्थापित किया गया। ग्राम पंचायत फुलौत पश्चमी के सपनी टोला में बाढ़ की स्थिति से अवगत हुए एवं आवश्यक कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी को आवश्यकतानुसार अस्थायी शौचालय निर्माण हेतु निदेश दिया गया। साथ ही पानी की शुद्धता हेतु चापाकल में हैलोजन टैबलेट के उपयोग हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन कैम्प लगाने हेतु निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, उदाकिशुनगंज को फुलौत से सपनी टोला जाने वाले मार्ग की मरम्मति करने हेतु निदेश दिया गया। मोरसंडा पंचायत के अवनी टोला में कोशी नदी के पानी से कटाव का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को यथाशीघ्र कटाव रोकने हेतु निदेश दिया गया। 

 निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज एस.जेड हसन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं एस.डी.आर.एफ के टीम मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap