Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:19 AM
शिक्षा / Dec 22, 2024

एचपी डिफेन्स एकेडमी में क्रिसमस मेले का हुआ आयोजन।

सतीश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शहर के सिविल लाइंस स्थित एचपी चिल्ड्रन एकेडमी में क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया और विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टालो पर तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। खेल के स्टालों पर भी बच्चों और आंगतुको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लुफ्त उठाया ।वहीं लॉटरी निकाली गई, जिसमें प्रथम विजेता को वॉशिंग मशीन द्वितीय विजेता को साइकिल तृतीय विजेता को मिक्सर ग्राइंडर और अन्य 15 बच्चों को संतावना पुरस्कार दिया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कर्नल भानु प्रताप शाही ने ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम की सराहना की और बताया कि इस कार्यक्रमों से बच्चों की उत्साह, सामाजिक सद्भाव और आपसी समन्वय की भावना का विकास होता है ।वही विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती अर्चना शाही ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के उप प्रबंधक श्री देवांश शाही ने बताया कि इस तरह के खेल व कार्यक्रमों से बच्चों का समग्र विकास संभव है 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम पांडे ने इस मेले के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों, अविभावकों और बच्चों की सहभागिता की सराहना की। इस मौके पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने भी स्कूल बच्चो की साराहना करते हुए बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
213

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap