Tranding
Wed, 03 Jun 2026 04:44 PM

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं व वार्डन में मारपीट, छात्रा बेहोश।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया ,बिहार।

नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रओ नेआपस में मारपीट कर वार्डन से भी मारपीट की, जिसमें एक छात्रा बुरी तरह बेहोश हो गई,जिसके सूचना मिलने पर छात्राओं के अभिभावक विद्यालय मेंअपने छात्राओं को लेने के लिए पहुंच गए l विद्यालय के प्रचार सुरेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि शिक्षिका अनुराधा लाल वह वर्णन ममता कुमारी के बीच विवाद था विवाद के बारे में उन्होंने बताया कि अनुराधा लाल अक़सर छुट्टी चाहती है,जिसकी जानकारी वार्डन वरीयअधिकारियों को देती रहती हैं,इसी कारण दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है कस्तूरबा में पढ़ने वाले छात्रों को इन दोनों ने अपने-अपने पक्ष में कर लिया,दोनों पक्ष की छात्रों में झगड़ा होने लगा, दोनों पक्ष का झगड़ा देखकर जगदंबापुर की एक छात्र, शिवाकुमारी बेहोश हो गई, जिसका इलाज लोरिया सरकारीअस्पताल में चल रहा है,बाद में लोरिया के अंचलाधिकारी,नितेश कुमार सेठ और प्रिंसिपल सुरेश कुमार ने मामले को शांत कराया,इधर कस्तूरबा के जिला कोऑर्डिनेटर,शेखर कुमार ने संवाददाता को बताया कि कुछ छात्राओं और वार्डन के बीच मारपीट की सूचना मिली है l

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap