Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:31 PM

जिले के 2765 विद्यालयों में नामांकित छात्र,छात्राओं का आधार कार्ड अभी नहीं बना है।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के विद्यालयों में, अध्यनरत छात्र,छात्राओं की आधार कार्ड की प्रविष्टि शिक्षा विभाग नेअनिवार्य कर दी थी, ई शिक्षकोष पर सरकारी और निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड डालना अनिवार्य है, जिससे के पता चल सके कि छात्रों ने सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालय में भी में नामांकन नहीं लिया है। 

जिले के 2765 स्कूलों में कुल 6,लाख 63 हजार 365 छात्र, छात्राओं का नामांकन है, इसमें से 79 हजार 405 का आधार कार्ड ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग केअपर मुख्य सचिव ने मान्यता प्राप्त स्कूलों में नामांकित छात्र,छात्राओं का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश दिया है। डी एम को उन्होंने 15 दिन केअंदर स्कूली विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपलोड करने का अनुरोध किया है,उन्होंने कहा है कि बिहार भर के स्कूलों में कुल 1 करोड़ 58 लाख 16 हजार 696 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें 22 लाख 77 हजार

661काआधार कार्ड,ई शिक्षकोष पोर्टल परअपलोड नहीं है,जिसे ई शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करना अति अनिवार्य है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap