Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:19 PM

पुरैना मे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक झूलसा, मेडिकल कॉलेज भर्ती

घुघली, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खण्डी चौरा मे 33000 वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बालक झूलस गया। इसे परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बालक का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली निवासी धनंजय मद्धेशिया अपने परिवार के साथ पुरैना खण्डी चौरा मे नई बाजार के पास मकान बनवाकर रहते हैं। मकान के ऊपर से 33000 वोल्टेज का हाई टेंशन तार होकर गुजरा है, जो घुघली विद्युत उपकेंद्र को जोड़ता है। बीते बुधवार देर रात शिवम पुत्र धनंजय छत पर टहल रहा था अचानक वह हाई टेंशन तार के चपेट में आ गया जिससे वह झूलस गया परिजनों ने फानन में उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
209

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap