Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

पुलिस छापेमारी अभियान में 90 आरोपी गिरफ्तार, 22.31 लीटर शराब व 53.254 किलोग्राम चरस जप्त

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश के आलोक में,पुलिस ने विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग अलग स्थान पर छापेमारी कर 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस इंस्पेक्टर,विश्व मोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि इस कार्रवाई में 39 वारंटी पकड़े गए,इनमें 11 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत हुई। पुलिस ने 28अजमानत वारंट का निष्पादन किया। 60 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 22.31 लीटर शराब,53.254 किलोग्राम चरस और एक बाइक जप्त किया है। वाहन जांचअभियान के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने और अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 5 लाख 43 हजार जुर्माना वसूल किया गया।यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से किया जा रहा है,यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। पुलिस छापेमारी अभियान में शराब माफिया, कारोबारी,शराब,चरस,गांजा तस्कर,फरार हुएअभियुक्त की

गिरफ़तारी अधिक संख्या में हो रही है ,जिससे क्राइम कंट्रोल करने में सहायता मिल रही है।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap