Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:05 PM

लोरिया के एक इंजीनियरिंग छात्र का चेन्नई के समुद्र में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

लोरिया का एक छात्र जो चेन्नई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था,वह बीटेक का पांचवी सेमेस्टर का छात्र था,वहअपने दोस्तों के साथ चेन्नई के समुद्र में नहाने गया था,समुद्र में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में डूब गया। मृतक छात्र की पहचान,बसवरिया देवराज निवासी,खालिद मोहम्मद हाशमी,उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई है।मृतक छात्र का डूबने से मौत हो गई है।मृतक,चेन्नई के कोच्चि यूनिवर्सिटी में बीटेक पांचवें सेमेस्टर की छात्र था।

मृतक छात्र का शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, नम आंखों के बीच परिवार ने बेटे की अंतिम विदाई दी,इस दौरान मातम का माहौल रहा। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि बसवरिया देवराज वार्ड नंबर 9 निवासी,शौकत इमाम के 20 वर्षीय पुत्र, खालिद मोहम्मद हाशमी, चेन्नई के कोचिं यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र था, कॉलेज के साथियों के साथ समुद्र किनारे गया था ,वहां नहाने के कारण समुद्र में खालीद डूब गया। चेन्नई प्रशासन के द्वारा गोताखोरों की सहायता से शव बरामद किया गया,शव का पोस्टमार्टम चेन्नई प्रशासन द्वारा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शव पटना एयरपोर्ट पर लाया गया,जहां से पैतृक गांव उसका शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। खालिद दो भाई और दो बहनों में से सबसे बड़ा था,गांव के मोहम्मद शब्बीर उर्फ मुन्ना भाई ने संवाददाता को बताया कि खालीद पढ़ने में बहुत तेज होशियार एवं बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap