Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:13 AM
शिक्षा / Aug 16, 2023

देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बेलीपार क्षेत्र के देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नन्ना मुन्ना राही हूं ,रंग डे बसंती चोला पर प्रस्तुति के साथ नाटक पिरामिड बनाना व स्वतंत्रता से जुड़े भाषण से सबको मंत्र मुक्त कर दिया

 कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्था अध्यक्ष दुर्गा शंकर पांडे ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियां द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण व अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 

अच्छे बच्चों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने कहा हम सबको राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से अपनी आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए और राष्ट्र प्रथम का विचार रख कर एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए तभी हम भारत को विश्व गुरु बना पाएंगे ।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अन्नपूर्णा पांडे ने किया। 

अध्यक्ष संबोधन में संस्था अध्यक्ष दुर्गा शंकर पांडे ने कहा हमें अपने तिरंगे की आन बान और शान को सबसे ऊपर रखना चाहिए और उसके लिए यदि अपने प्राणों की आहुति भी दे देनी पड़े तो हंसते हंसते दे देना चाहिए।

 इस अवसर पर धर्मदेव यादव अजय मोदनवाल दीपक त्रिपाठी अभिषेक पांडे अनिल पांडे विपिन पांडे समेत बड़ी संख्या में अभिभावक वी अतिथि मौजूद रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap