Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:13 PM

विधुत पोल गिरने से छाया अंधेरा, मजदूर की साइकिल दबी लोगों में आक्रोश

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश:

बेल्थरा रोड के राजपुर चट्टी देसी शराब की दुकान के पास चार दिन पहले तेज हवा और आंधी के कारण एक विद्युत पोल गिर गया। इस घटना में एक मजदूर की साइकिल पोल के नीचे दब गई। सौभाग्य से, उस समय वहाँ कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विद्युत पोल गिरने से कई गाँवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा है।

 लोगों का एसडीओ और जेई से संपर्क करने का प्रयाश भी विफल रहा।

 इस संबंध में ग्रामीणों ने बेल्थरा रोड के एसडीओ और पशुहारी विद्युत फीडर के जेई से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की, फिर भी किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

एक मजदूर की साइकिल अभी भी पोल के नीचे दबी हुई है और वह अपनी साइकिल निकलवाने के लिए विद्युत कर्मचारियों का इंतजार कर रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। आगे सुने स्थानीय लोगों का कया कहना है।

स्थानीय निवासियों की मांग

स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई करने और विद्युत पोल को बदलने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap