Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:32 AM

चंदवा में ट्रामा सेंटर और सीएचसी लेकिन नहीं है ब्लड बैंक।

चंदवा - कुड़ू पथ में ट्रामा सेंटर है लेकिन अबतक चालू नहीं हुई 

माकपा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर की चंदवा सीएचसी में ब्लड बैंक खोलने और ट्रामा सेंटर को चालू कराने की मांग।

उपायुक्त, सिविल सर्जन, चिकित्सा प्रभारी से भी किया आग्रह।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

चंदवा, लातेहार, झारखण्ड।

माकपा के वरिष्ठ नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने स्वास्थ्य मंत्री माननीय इरफान अंसारी को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर की चंदवा सीएचसी में ब्लड बैंक खोलने और ट्रामा सेंटर को चालू कराने की मांग, साथ ही 

उपायुक्त महोदय, सिविल सर्जन, चिकित्सा प्रभारी से भी इस संबंध में जनहित में इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

   उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक शुरू करने के लिए संसाधन एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, बावजूद इसके अब तक ब्लड बैंक शुरू नहीं हो पाया है।

  ट्रामा सेंटर का भवन है लेकिन वह बंद पड़ा हुआ है, ब्लड बैंक होने से स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी, रक्त के लिए लोगों को भटकना तथा बाहर जाना नहीं पड़ेगा, यहीं रक्त संग्रह कर रखा जा सकेगा। 

   दुर्घटना जोन प्रखंड होने के कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी को ब्लड बैंक के लिए उपकरण उपलब्ध कराया था, जो कई वर्षों से बेकार पड़ा हुआ है, एनएच 99 और 75 पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

   दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें रक्त की अति आवश्यकता होती है, रक्त की व्यवस्था सीएचसी में न होने पर चिकित्सक गंभीर रूप से बीमार और घायलों को बाहर इलाज के लिए रेफर कर देते हैं, लगातार रक्त कमी की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, अधिक रक्तस्राव के कारण रक्त की कमी से कई लोग अस्पताल में और कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

  वहीं स्वास्थ्य विभाग ने चांपी पथ में ट्रामा सेंटर का निर्माण इस लिए कराया कि दुर्घटना जोन प्रखंड में गिरकर घायल होने, मोटर वाहन टक्कर से जख्मी होने या गोली से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों की ईलाज और उसके देखभाल आपातकालीन स्थिति में की जा सके और लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सके लेकिन इसके बंद रहने से ट्रामा सेंटर का लाभ प्रखंड वासियों को नहीं मिल पा रहा है,

ट्रामा सेंटर का भवन चंदवा - कुड़ू पथ के किनारे बनने से लोगों को बहुत ही फायदा मिलता।

   प्रखंड में ब्लड बैंक नहीं होने से जरूरत पड़ने पर लोगों को रक्त के लिए लातेहार और लोहरदगा भागदौड़ करना पड़ता है, जिससे मरीजों का पैसा और समय अधिक लगता है, ट्रामा सेंटर का भवन चंदवा - कुड़ू पथ के किनारे बनने से लोगों को बहुत ही फायदा मिलता।

   जनहित में सीएचसी में ब्लड बैंक खोला जाए और ट्रामा सेंटर को जल्द चालू किया जाय तथा ट्रामा सेंटर का भवन चंदवा - कुड़ू पथ में निर्माण की जाय।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap