Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:17 PM

संदिग्ध स्थिति में युवक की हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

संदिग्ध स्थिति में मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,दिन प्रतिदिन इस तरह की घटना सामने आ रही है,जिसमें युवक,महिला,वृद्ध, आर्थिक रूप से कमजोर, भूमि विवाद से जुड़ा व्यक्तियों का गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने से मौत होने परअंकुश नहीं लग पा रहा है।

इसी क्रम में, थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के बकही गांव में एक युवक की मौत हो गई है,उसकी पहचान बकीही गांव निवासी सोनेलाल मुखिया, उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है,उसकी पत्नी ने गांव के ही पांच लोग उसको बुलाकर ले गए थे,अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, वहां उसकी मौत हो गई। इस बीच उसकी पत्नी सुकारी देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साडू और पत्नी का मामा बुलाकर अपने घर चौमुखा मछली मारने के बहाने ले गए थे, उधर ही कुछ खिला-पिलाकर जहर देकर गला दबाकर उन लोगों ने मेरे पति की हत्या कर दी। सोनेलाल की पत्नी का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी,आज वह घटना घट गई,घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया,उसकी शादी वर्षों पूर्व योगपट्टी प्रखंड के मंगलपुर में हुई थी,उसकी तीन लड़कियां और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाअध्यक्ष, कंचन भास्कर ने संवाददाता को बताया कि पत्नी की आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चौमुख गांव निवासी,सुमित्रा देवी,पति भूदेव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला सोनेलाल की मामी है, और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। इसमें युवक की मामी गिरफ्तार, मामा,साढ फरार हो गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap