Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:07 AM

जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी के निगरानी में बैठेक का आयोजन किया गया।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें स्थापना दिवस को आकर्षक एवं रंगा-रंग बनाने के लिए रूप-रेखा तय की गयी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का मुख्य समारोह का उद्घाटन अपराह्न 03ः00 बजे खुदी राम बोस स्टेडियम के प्रागंन में किया जायेगा, जहां विभिन्न विभागों यथा जीविका, आई.सी.डी.एस., स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, निर्वाचन का स्टाॅल लगाया जाएगा, जो अपने विभागीय कार्यों को लोगों के बीच पदर्शित करेगा। व्यंजन स्टाॅल भी लगाये जायेंगे जहां आगंतुक रूची पूर्ण खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाॅल में इन्सुलिन, हेमोग्लोबिन तथा सामान रख कर रक्त चाप की जाॅंच की जाएगी। वहीं आई.सी.डी.एस. और जीविका कार्यालय द्वारा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया जायेगा। निर्वाचन शाखा द्वारा लोगों को ई.वी.एम. प्रक्रिया का डेमों बताया जायेगा। दूसरी ओर जिला खेल पदाधिकारी द्वारा एक-दो दिन पूर्व इण्डोर खेल भवन में बालिकाओं का कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 30.12.2023 को ओपेन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कोई भी प्रतिभागी ओपन क्विज में भाग ले सकते हैं और आकर्षक जितने वाले आकर्षक इनाम दियाजायेगा। क्विज कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में किया जायेगा। दिनांक 30.12.2023 को ही आॅन-स्पाॅट क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का निबंधन किया जायेगा। खेल एवं क्विज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्थापना दिवस कार्यक्रम 01.01.2024 को पुरस्कृत किया जायेगा। स्थानीय एवं बाहरी (सेलिबे्रटि) कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति भी की जाएगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, आशुतोष द्विवेदी, जिला आपूत्र्ति पदाधिकारी, ए.डी.एम. आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दिनेश कुमार, डी.पी.एम. जीविका, जिला स्थापना दिवस के खोजकर्ता अशोक भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थें।*

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap