Tranding
Sat, 11 Apr 2026 05:58 PM

अब्दुल मलिक MK के जन्मदिन पर निःशुल्क हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिविर का आयोजन एक जनवरी को।

अन्वर कादरी

छत्रपती संभाजीनगर, औरंगाबाद (हर्सूल), महाराष्ट्र।

अब्दुल मलिक MK भाई के जन्मदिन के अवसर पर 1 जनवरी 2026 को एक भव्य निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर अब्दुल मलिक मित्र मंडल के तत्वावधान में प्राइम स्टार इंग्लिश स्कूल, सईदा कॉलनी, जटवाडा रोड, हर्सूल में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

इस शिविर में नागरिकों के लिए आंख, दांत, त्वचा, मधुमेह एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही औरंगाबाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।

चिकित्सकीय सेवाओं में दहिफळे हॉस्पिटल एवं मेट्रो फिनिक्स, औरंगाबाद का सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिविर में डॉ. प्रशांत घोरपडे (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अतिश सोमाणी (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. नदीम शेख (MBBS, MD) (कंसल्टेंट फिजिशियन व डायबेटोलॉजिस्ट) तथा डॉ. फातिमा जबीन (MBBS, MD) (स्किन केयर स्पेशलिस्ट) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर शाम 8 बजे खुलताबाद तालुका के नवनियुक्त नगराध्यक्ष सैय्यद आमेर पटेल साहब का लड्डू में तौलने का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्ल्ड पीस हार्मनी, महाराष्ट्र राज्य का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन में सैय्यद रईस भाई, मुबारक शेख भाई, अमोल जैन, अस्लम शेख भाई, वसीम शेख भाई, सोयगांव के रहीम खान सर, प्रदीप चौहान सर सहित विशेष मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरेशी जी इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन मराठवाड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तबीश जी के अन्य पदाधिकारी अनेक गणमान्य नागरिक परिश्रम ले रहे हैं। कार्यक्रम का मार्गदर्शन वर्ल्ड पीस हार्मनी महाराष्ट्र राज्य के सरचिटणीस अनवर अली सैय्यद कर रहे हैं।

आयोजकों ने नागरिकों से इस सामाजिक एवं मानवसेवा के कार्य में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाने तथा रक्तदान कर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
42

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap