Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:40 PM

रजिस्ट्री में 15 लाख का चुनाव लगा, जांच शुरू

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चनपटिया रजिस्ट्री कार्यालय में 15.60 लाख का राज्स्व घाटा का मामला सामनेआया है, जिसमें तत्कालीन कार्यपालक सहायक,नीरज मणि संदेह के घेरे में है। इस संबंध में चनपटिया अवर निबंधन कार्यालय केअवर निबंधन पदाधिकारी ने इनके विरुद्ध,निबंधक महानिदेशक पटना को,कार्यपालक सहायक, नीरजमणि के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।

अवर निबंधन को मनीष को मारने संवाददाता को बताया कि पूर्व में कार्यपालक सहायक नीरजमणि के द्वारा किए गए दस्तावेजों की जांच मैं ने खुद की है,जिसमें 15.60 लाख का राजस्व की नुकसान पाई गई है। करपालक सहायक को नीरज मणि की पदस्थापन जहां जहां भी हुई है,वहां इस तरह का घपला पाया गया है। राजस्व की नुकसान पहुंचाकर यह पदाधिकारी को हर तरह से तंग करते हैं,डरवाते,धमकाते हैं।इनका आचरण संदिग्ध लगता है।इनके द्वारा कई लोगों से अवैध उगाही की गई है,जिसकी जांच होनी चाहिए।

इनका स्थानांतरण शिकारपुर कर दिया गया है,मगर इनके आचरण को देखते हुए शिकारपुर के अवर निबंधक ने इनको अपने कार्यालय में रखने से इनकार कर दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap