Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:21 PM

ठेकेदार जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने 19 गोली मार कर मौत के घाट उतारा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने ठेकेदार जितेंद्र सिंह को 19 गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया,गोली लगने के बाद भी पूर्व मुखिया मदद मांगने के लिए कुछ दूर चला,लेकिन फिर गिर गया। रास्ते से गुजर रहे एक बिजली मिस्त्री ने जितेंद्र सिंह को घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी,वारदात रात रेल थाना से महज 200 मीटर दूर नगर के बानूछापर पूर्वी रेलवे गुमटी के पास की बताई गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुड़ गई है। पुलिस अधीक्षक, अमरकेश डी ने संवाददाता को बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी से घटना की जानकारी ली। जितेंद्र सिंह मझौलिया के महानगनी के निवासी थे,दो बार मुखिया बने थे,साथ ही बड़े ठेकेदार भी थे।सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने भी संवाददाता को बताया कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को उनके घर से करीब 800 मीटर पहले रेलवे गुमटी के पास गोली मारी गई, परिजनों का कहना है कि जितेंद्र सिंह रात करीब 9:20 परअपना काम निपटा कर बाइक से देवनगर स्थित घर पर लौट रहे थे,6अपराधीयों ने वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है,लेकिन लोगों का कहना है कि ठेकेदारी के विवाद में हत्या हुई होगी।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap