Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:08 PM

बारात देखने गई एक 14 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

वर्ग 7 में अध्ययनरत,प्रियंका कुमारी,अपने तीन चार सहेलियों के साथ पड़ोस में आए हुए बारात देखने गई थी,जो देर रात तक नहीं लौटी,जिसकी काफी खोजबीन की गई,कई लोगों से पूछताछ भी की गई,लेकिन कुछ पता नहीं चल सका,इधर बगल के बसवारी में जाने पर शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना की खबर आग की तरह पूरी ग्रामीणों में फैलने से भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। संवाददाता को पता चला है कि मृतिका,तीन बहन और दो भाई है,छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,साथ ही ग्रामीणों में भी मातमी सन्नाटा छा गया है। छात्रा की माता सुनारपति देवी और उसकी दादी का रो रो कर बुरा हाल है।थानाअध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतिका का छात्रा की मृत्यु का सही पता चल पाएगी कि किस कारण बस किसने ऐसा किया है। थाना अध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि जल्द ही इस मौत का खुलासा कर दिया जाएगा,साथ ही संबंधित घटना कोअंजाम देने वालों को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap