Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:18 PM

चाय दुकानदार को चाकू गोद कर किया जख्मी, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,बिहार

नगर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, चाय वाला,पान वाला,एवन अन्य दुकानदार भी इससे बच नहीं रहे हैं,थोड़ी-थोड़ी बातों को लेकर चाकुबाजी हो जा रही है,इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय हरीवाटिका चौक पर चाय दुकानदार,सुनील कुमार,उम्र 36 वर्ष को चाकू मारकर घायल करने के मामले में,नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सुनील कुमार के शिकायत पर उनके मोहल्ले के रहनेवाले,राजन कुमार,राजन की पत्नी रंजू देवी,व पिता, ललन प्रसाद के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी में सुनील कुमार ने बताया है कि वह दोपहर 2:30 बजे अपने चाय नाश्ता के दुकान पर थे,इसी दौरान दुकान पर पहुंचे,बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट करने लगे,इसी दौरान राजेंद्र ने चाकू से सर पर वार कर जख्मी कर दिया, जख्मी अवस्था में सुनील को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चला रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap