Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:37 PM
अपराध / Oct 03, 2023

बाइक सवारअपराधियों ने एक 1लाख 70 हजार रुपए लूट कर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक साइकिल सवार व्यक्ति से बाइक सवारअपराधियों ने 1लाख 70 हजार रुपए छिनतई कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान,सुमन कुमार,पिता,रतन यादव के रूप में की गई है,खुशुरू वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। पता चला है कि सुमन कुमार ट्रैक्टर खरीदने के लिए लालबाबू प्रसाद से ट्रैक्टर खरीदने के लिए कर्ज लिया था। बेतिया पोस्टऑफिस के पास लाल बाबू प्रसाद ने अपने खाते से पैसे निकालकर सुमन कुमार को दे दिया। पैसा लेकर सुमन कुमार घर जा रहा था,इसी बीचअचानक किसी व्यक्ति ने उसके शरीर पर उल्टी कर दिया,इसी बीच साइकिल सवार उसको धोने में व्यस्त हो गया,जबतक बारीटोला रेलवे गुमटी के पास बाइक सवार अपराधियों ने छिनतई को अंजाम दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap