Tranding
Thu, 04 Jun 2026 02:14 PM

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला जेल का किया औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षा किया। अधिकारी ने जेल के बैरक, अस्पताल, किचन, आदि को देखा और जेलर को वहां की व्यवस्था संबंधी जरूरी दिशा- निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में होम्योपैथिक के डॉक्टर दिनेश कुमार ड्यूटी से नदारत मिले। जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा की जेल किचन में और बेहतर साफ सफाई की आवश्यकता है। कैदियों को दिए जाने वाले भोजन मीनू के अनुसार हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। इसमें अगर शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।जिलाधिकारी कैदियों से भी बात चित कर आश्वस्त हुवे, कि  उनकी कोई समस्या तो नहीं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी भी साथ में थे।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap