Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:09 AM

रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

जन जागृति सेवा संस्थान, फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ,अनुग्रह आहार सेवा के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर स्कूल राप्ती नगर में रक्तदान शिविर, फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प एवं अनुग्रह आहार सेवा का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका सुधा मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह , राहुल श्रीवास्तव स्वीटी अग्रवाल एवं चित्रा देवी उपस्थित रही। 

  फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का  नेतृत्व अलफलाह सोसाइटी के संस्थापक सचिव अफरोज अहमद एवं मेडिवर हास्पिटल के रामेश्वरम मिश्रा ने किया। स्वास्थय शिविर में डॉक्टर इमरान अहमद खान डॉक्टर अजय सिंह, डाक्टर वी कश्यप, डॉक्टर गौरव जायसवाल, डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय, डॉक्टर प्रीति,डॉक्टर अखिलेश पटेल आदि ने लगभग दो सौ मरीज़ों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। 

रक्तदान शिविर जन जागृति सेवा संस्थान की अध्यक्षा शिप्रा मैसी एवं गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की सचल टीम ने संचालित किया जिसमें डॉक्टर इमरान अहमद खान, नितिन श्रीवास्तव, शिप्रा मैसी, स्वीटी अग्रवाल जफर खान,आशिष विश्वकर्मा, सूरज सहित 25 अन्य लोगों ने रक्तदान किया। 

अनुग्रह आहार सेवा में लगभग 300 लोगों को भोजन गगन अरोड़ा के नेतृत्व में राजेश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव,पवन श्रीवास्तव ,अनिल, दुर्गा गौड़ एवं विद्या शर्मा के सहयोग से कराया गया ।

  कार्यक्रम मे सामाधान विभाग के कुमार दीप, ब्रांड कनेक्ट के संस्थापक अभिषेक कुमार सिंह, सुनिशा श्रीवास्तव,मिन्नत गोरखपुरी,  मधु चौधरी,शिव कुमारी नेहा गौड एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं समाज सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Karunakar Ram Tripathi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap