Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:52 PM

श्रम प्रतिनिधि मंडल को मुख्य सचिव श्रम से वार्ता फेल।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 पीठासीन अधिकारियों, अपर श्रमायुक्त और स्टॉफ कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति किए जाने के लिए लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन और लेबर लॉ रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों आर एन अवस्थी, एस के तिवारी,आर के त्रिपाठी, एस ए एम जैदी व पवन पांडेय ने धरना पर बैठे श्रम प्रतिनिधियों को बताया कि आज आंदोलन का आठवां दिन है। मुख्य सचिव श्रम अनिल कुमार से वार्ता हुई। श्रम विभाग और न्यायलयों में अधिकारीयों और पीठासीन अधिकारियों तथा कर्मचारियों के पद विगत कई वर्षों से खाली हैं। जिससे श्रम कानूनों का पालन नहीं हो पा रहा है। जिस पर उनके द्वारा कहा गया है कि पीठासीन अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है लेकिन मुख्य न्यायमूर्ति के पास पत्रावली भेजी गई और कुछ कारणों से वापस लौट आई है। नियुक्ति संबंधी कार्यवाही लम्बित है। शासन स्तर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने से आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और हड़ताल को तेज किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि कि वर्तमान में रिक्त पदों पर चल रहे पीठासीन अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। ताकि श्रम न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण जल्द हो सके। श्रम विभाग में भी अपर श्रमायुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त के पद रिक्त हैं।  

     बरेली आगरा, बांदा मेरठ से श्रम प्रतिनिधि एसोसिएशन ने हड़ताल को मजबूती प्रदान करने के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन को समर्थन दिया। हैं। हाई कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता रंजीत मिश्र ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि आपके आंदोलन से बार कौंसिल को भी जानकारी दी जाएगी।

  आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सर्वश्री हर्षवर्धन गुप्ता, असित कुमार सिंह, दिनेश वर्मा,एस के जैन, प्रदीप चतुर्वेदी आर के त्रिपाठी, एस ए एम जैदी, एस एन सिंह,सन्तोष कुमार गुप्ता, गौरव बाजपैई, के जी एन खरे, महेंद्र त्रिपाठी, नूर हसन, तथा पवन पांडेय, संजय तिवारी,आर पी श्रीवास्तव, रामशंकर, दीपक प्रजापति, तुलसी राम, कैलाश पासवान,सियाराम लालसहब सिंह आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap