Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:19 PM
अपराध / Dec 03, 2023

12 किलो गांजा सहित दो तस्कर हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मध्निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी करके 12 किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,यह गंजा नेपाल से लाई जा रही थी, जिसे मैनाटाड से सकरौल गांव जाने वाली सड़क पर छापेमारी कर बरामद किया गया।गंजा की कीमत तकरीबन ₹2 लाख आंकी गई है।

छापेमारी टीम ने तस्करों के पास से एक पल्सर बाइक भी जप्त किया है।उत्पाद अधीक्षक,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि इनर्वा थाना क्षेत्र के बेरिया वार्ड संख्या 09 निवासी,अवध पटेल और खामियां वार्ड 09 निवासी हसन मियां को गिरफ्तार किया गया है,उनके पास से एक बाइक व गांजा जप्त किया गया है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम शराब के लिए छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे,तभी छापेमारी टीम ने पकड़ लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap